Dr AvinashTank, is a super-specialist (MCh) Laparoscopic Gastro-intestinal Surgeon,

Dr Bhanwar Lal Yadav Merges with Eternity: Thousands Bid Tearful Farewell

  • Home
  • -
  • News
  • -
  • Dr Bhanwar Lal Yadav Merges with Eternity: Thousands Bid Tearful Farewell
Dr Bhanwar Lal Yadav Merges with Eternity: Thousands Bid Tearful Farewell

डॉ भंवर लाल यादव पंचतत्व में विलीन। हजारों शुभचिंतकों ने दी अश्रुपूरित भावभीनी विदाई

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा प्रभारी डॉ.भंवर लाल यादव का पार्थिव शरीर महाराष्ट्र से जयपुर लाया गया और अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बेगस (जयपुर जिला) में किया गया।

जयपुर के प्रसिद्ध सामान्य शल्य चिकित्सक और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा प्रभारी डॉ.भंवर लाल यादव का 1 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र के गोंदिया में सर्जन्स कॉन्फ्रेंस के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया।

उनके पार्थिव शरीर को जयपुर लाने पर हजारों मरीजों, सहकर्मियों व शुभचिंतकों ने भावभीनी विदाई दी।

उनके पुत्र ने मुखाग्नि दे कर अंतिम संस्कार किया ।

पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया, जिसमें हजारों शुभचिंतकों, मरीजों व चिकित्सकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जयपुर निवास पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, एसएमएस प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी सहित वरिष्ठ चिकित्सकों ने अंतिम दर्शन किए।

चिकित्सा यात्रा

डॉ. यादव ने जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर से एमबीबीएस तथा एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जनरल सर्जरी में एमएस प्राप्त किया। वे एसएमएस अस्पताल में एसोसिएट प्रोफेसर व ट्रॉमा इंचार्ज रहे, जहां 10 वर्षों से अधिक समय तक जटिल मामलों का सफल उपचार किया।

डॉ.भंवर लाल यादव का 1 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र के गोंदिया में सर्जन्स कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया था । 

प्रमुख उपलब्धियां

उन्होंने एसआई राजस्थान चैप्टर के महासचिव (2014 से) तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व किया। एएसआईसीओएन 2017 के आयोजन सचिव तथा एएमएएसआई नॉर्थ जोन एक्जीक्यूटिव सदस्य रहे, साथ ही राष्ट्रीय फैकल्टी कोर्सेस में सक्रिय योगदान दिया।

चिकित्सा क्षेत्र में योगदान

लैप्रोस्कोपिक सर्जरी को बढ़ावा देकर न्यूनतम आघात वाली तकनीकों का प्रसार किया तथा रिसर्च पेपर्स व स्किल कोर्सेस के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। एसएमएस में ट्रॉमा प्रोटोकॉल्स सुधारे, 98% मरीज संतुष्टि दर हासिल की तथा अंतिम सर्जरी में 18 वर्षीय लड़की को नई जिंदगी दी। चिकित्सा बंधु उन्हें सदा मुस्कुराता हुआ परफेक्ट जेंटलमैन के रूप में याद करेंगे।

शोक सभा व भावनाएं

अंतिम संस्कार के दौरान सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद किया, उन्हें सख्त अनुशासनप्रिय लेकिन सौम्य स्वभाव का चिकित्सक बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में ट्रॉमा सेंटर स्टाफ व एएसआई सदस्यों की नम आंखें दिखीं।

 

Dr RK Jainav, Ex HOD, Department of General Surgery, SMS Medical College, Jaipur.

 

Translate »
error: Content is protected !!

Book An Appointment

Consult Online

Name(Required)