Reading Time: 3 minutes
Teachers’ Day Poems in Hindi : शिक्षक दिवस पर कुछ बेहतरीन कविताएं
प्रतिवर्ष 5 सितंबर को, पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है | इस दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस होता है, उनकी स्मृति में ही उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है, जो महान विद्वान और शिक्षक थे| बाद के जीवन में गणतंत्र भारत के उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति बने | हमारे समाज में शिक्षको को एक विशेष स्थान दिया जाता है, विद्यार्थियों के करियर को बनाने में और उनके चरित्र निर्माण मैं शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान होता है | शिक्षक ही देश के अनमोल रतन हैं| एक शिक्षक की भूमिका समाज में अतुलनीय है|
1. विद्या देते दान गुरूजी
विद्या देते दान गुरूजी ।
हर लेते अज्ञान गुरूजी ॥
अक्षर अक्षर हमें सिखाते ।
शब्द शब्द का अर्थ बताते ।
कभी प्यार से कभी डाँट से,
हमको देते ज्ञान गुरूजी ॥
जोड़ घटाना गुणा बताते ।
प्रश्न गणित के हल करवाते ॥
हर गलती को ठीक कराते,
पकड़ हमारे कान गुरूजी ॥
धरती का भूगोल बताते ।
इतिहासों की कथा सुनाते ॥
क्या कब क्यों कैसे होता है,
समझाते विज्ञान गुरूजी ॥
खेल खिलाते गीत गवाते ।
कभी पढ़ाते कभी लिखाते ॥
अच्छे और बुरे की हमको,
करवाते पहचान गुरूजी ॥
….शिव नारायण सिंह
2. जग में गुरु महान है – Teachers Day Poem in Hindi Lyrics
गुरु शिक्षा की खान है,
जग में गुरु महान है।
सीख देने वाले भू-तल में,
देवतुल्य इंसान है।।
ज्ञान का अलख जगाते,
अच्छे संस्कार दे जाते हैं।
गुरु का ज्ञान पाकर,
हम खुद को धन्य पाते हैं।।
कुम्हार मिट्टी थाप लगाकर,
देता उसे नई पहचान है।
गुरु शून्यरूपी नादान को,
बनाते उच्च कोटि इंसान है।।
गुरु की महिमा तो,
गाता सारा जहान है।
मिलता ऊँचा शिखर,
गुरु से राष्ट्र निर्माण है।।
गुरु ही साक्षात पारब्रह्म,
ब्रह्मा, विष्णु, महेश।
इनके पथ प्रदर्शन से,
जीवन में न होता क्लेश।।
महामानव गुरु को,
लगाऊँ तिलक चंदन।
नव सृजनकर्ता गुरु का,
करूँ बारम्बार वंदन।।
करूँ बारम्बार वंदन।।
.…महेन्द्र साहू
3. गुरु को प्रणाम
5 सितंबर शिक्षक दिवस पर,
करें गुरू का गान।
ज्ञान चक्षु को खोल हमारे,
मिटा दिया अज्ञान।।
जला ज्ञान का दीप हमारा,
मार्ग किया आसान।
अंतर्मन को सहला सहला,
गढ़ें नया इंसान।।
गुरू आज्ञा शिरोधार्य हो,
रखें उनका मान।
अपना जीवन धन्य बना लें,
लें उनका वरदान।।
धरती पर ही स्वर्ग बना लें,
गुरू का करके ध्यान।
अर्पित हो गुरू चरणों में जीवन,
ऐसे कर लें काम।।
भेदभाव और ऊंच-नीच का,
रहने न दें नाम।
ऐसे गुरु को आज करें ह म,
कोटि-कोटि प्रणाम।।
….श्यामा देवी
4. शिक्षा का दीप – Teachers Day Poem in Hindi By Students
दीप जलाओ शिक्षा का,
घर घर में फैले उजियारा।
अज्ञान खत्म हर कोने से,
ऐसा हो पूर्ण प्रयास हमारा।।
शिक्षा प्रगति की सीढ़ी है,
सुधर जाती कई पीढ़ी है।
ज्ञान का खत्म न खजाना,
चाहे जब इसे आजमाना।।
शिक्षा है अधिकार बताती,
नव चेतन जीवन में लाती।
शिक्षा बन जाता हथियार,
अंध विश्वास पर करे प्रहार।।
शिक्षा हमको सत्य बताता,
नव चेतन हममें ले आता।
मन में जगाता पूर्ण विश्वास,
जीवन है खुशहाल बनाता।।
शिक्षा की लौ जब जलती,
ज्ञान के पट खुल जाते हैं।
चारों तरफ़ हो जाता प्रकाश,
विकास सोपान बन जाते हैं।।
हर बच्चे को ही बचपन में,
पढ़ने लिखने का अधिकार।
दोस्तों संग खूब खेलें व कूदे,
मम्मी पापा का प्यार दुलार।।
….लाल देवेन्द्र कुमार
5. गुरु हैं सकल गुणों की खान – Short Poem on Teachers Day in Hindi
गुरु, पितु, मातु, सुजन, भगवान,
ये पाँचों हैं पूज्य महान।
गुरु का है सर्वोच्च स्थान,
गुरु है सकल गुणों की खान।
कर अज्ञान तिमिर का नाश,
दिखलाता यह ज्ञान-प्रकाश।
रखता गुरु को सदा प्रसन्न,
बनता वही देश सम्पन्न।
कबिरा, तुलसी, संत-गुसाईं,
सबने गुरु की महिमा गाई।
बड़ा चतुर है यह कारीगर,
गढ़ता गाँधी और जवाहर।
आया पावन पाँच-सितम्बर,
श्रद्धापूर्वक हम सब मिलकर।
गुरु की महिमा गावें आज,
शिक्षक-दिवस मनावें आज।
एकलव्य-आरुणि की नाईं,
गुरु के शिष्य बने हम भाई।
देता है गुरु विद्या-दान,
करें सदा इसका सम्मान।
अन्न-वस्त्र-धन दें भरपूर,
गुरु के कष्ट करें हम दूर।
मिल-जुलकर हम शिष्य-सुजान,
करें राष्ट्र का नवनिर्माण।
….कोदूराम दलित
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु श्लोक हिंदी मै – Guru Brahma Guru Vishnu Sloka In Hindi
गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
भावार्थ: गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है, गुरु हि शंकर है; गुरु हि साक्षात् परब्रह्म(परमगुरु) है; उन सद्गुरु को प्रणाम.
1 Comment
Today, I went to the beach with my kids.
I found a sea shell and gave it to my 4 year old
daughter and said “You can hear the ocean if you put this to your ear.” Shhe put
tthe sheell to heer ear aand screamed. There was a hermit crab inside and it pinched
her ear. Shhe never wants to go back! LoL I know
this is entirely off topic but I had to tell someone! https://www.Waste-ndc.pro/community/profile/tressa79906983/